Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 04:59 PM
पंजाब में आर. एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा के कत्ल की गुत्थी अभी तक सी. बी. आई. सुलझा नहीं सकी कि एक अौर नेता रविंद्र गोसाईं का कत्ल केस कांग्रेस सरकार द्वारा एन.आई. ए. को सौंप दिया गया है।
जालंधरः पंजाब में आर. एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा के कत्ल की गुत्थी अभी तक सी. बी. आई. सुलझा नहीं सकी कि एक अौर नेता रविंद्र गोसाईं का कत्ल केस कांग्रेस सरकार द्वारा एन.आई. ए. को सौंप दिया गया है।
इन अंधे कत्लों कारण राजनीति काफी गरमा गई है, जिसके चलते कांग्रेसी और अकाली नेताओं ने एक -दूसरे की सियासी कारगुजारी पर तीखे हमले बोलने शुरू कर दिए हैं। यदि बात की जाए आर.एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा के कत्ल की तो उस समय पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार सत्ता में काबिज थी,जिस कारण सुखबीर बादल की तरफ से गगनेजा के कातिलों तक पहुंचने के लिए कत्ल की जांच करने के लिए सी. बी. आई. को केस सौंपा गया था जिसकी कांग्रेस ने सख्त शब्दों में निंदा करते सुखबीर को पद से इस्तीफा देने की बात तक कह दी थी। वहीं अब बीते दिनों रविंद्र गोसाईं के कत्ल के बाद सत्ताधारी कांग्रेस ने खुद इस कत्ल केस की जांच के लिए एन. आई. ए. को रिपोर्ट सौंपी है। कांग्रेस के कुछ प्रसिद्ध नेताओं ने इस कत्ल के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने तक का बयान दे दिया है, जिस के साथ विरोधी पक्ष ने कांग्रेस सरकार को सवालों के घेरे में खडा किया है।