Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Feb, 2018 05:23 PM
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आज पाक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही द्वारा भेंट किए गए घोड़े ‘सुल्तान’ से 14 वर्षों के बाद मिले। यह घोड़ा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को उनके मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान पाकिस्तानी...
जालन्धर/फिल्लौर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आज पाक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही द्वारा भेंट किए गए घोड़े ‘सुल्तान’ से 14 वर्षों के बाद मिले। यह घोड़ा कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को उनके मुख्यमंत्री के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान पाकिस्तानी दौरे के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने तोहफे के रूप में भेंट किया था।
दुर्भाग्य से पाक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया घोड़ा अधिक दिनों तक जीवित नहीं रहा। इससे परवेज इलाही दुखी हुए क्योंकि उनके द्वारा दिया गया घोड़ा अधिक दिनों तक जीवित नहीं रहा था। इशके बाद इलाही ने एक अन्य घोड़ा कैप्टन को तोहफे के रूप में पाकिस्तान से भेजा। जिसे कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर को दे दिया था।कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने उक्त घोड़े को पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर के हवाले कर दिया। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आज जब पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में पासिंग हाऊस परेड में भाग लेने के लिए आए तो उन्होंने सुल्तान से मिलने की इच्छा जाहिर की। कैप्टन इस घोड़े को सन्नी किड के नाम से बुलाती रहे हैं।मुख्यमंत्री ने अकादमी में आते ही पुलिस अधिकारियों के साथ उक्त घोड़े को लेकर बातचीत की तथा उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।
अधिकारियों ने तुरन्त घोड़े को निकट स्थान पर पहुंचाया जहां मुख्यमंत्री ने उसे देखा। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सुल्तान के साथ लम्बे समय के बाद मुलाकात हुई परन्तु मुख्यमंत्री मुलाकात के बाद काफी प्रसन्नचित दिखाई दे रहे थे। इस तरह मुख्यमंत्री ने घोड़े के साथ पुराने संबंधों को पुनर्जीवित किया। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जानवरों से विशेष लगाव रखते हैं। इसीलिए अकादमी में आते ही सबसे पहले उन्होंने सुल्तान के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की क्योंकि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को पता था कि परवेज इलाही द्वारा पाकिस्तान से भेजा गया घोडा पुलिस अकादमी में ही मौजूद है। यद्यपि पिछले दिनों सुल्तान के पैरों पर चोट भी आई थी परन्तु अकादमी में उसका समुचित इलाज भी किया गया।