Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 05:30 PM
पंजाब कैबिनेट की चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अहम बैठक सम्पन्न हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पंजाब कैबिनेट ने नई इंडस्ट्री पालिसी को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत सरकार आने वाले 5 वर्षों के लिए इंडस्ट्री को 5...
चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अहम बैठक सम्पन्न हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पंजाब कैबिनेट ने नई इंडस्ट्री पालिसी को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत सरकार आने वाले 5 वर्षों के लिए इंडस्ट्री को 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली देगी।
बार्डर एरिया में इंडस्ट्री लगाने पर सरकार ने विशेष रियायत देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने वन टाईम सेटलमेंट पालिसी को भी मंजूरी दे दी है, जो इंडस्ट्री बंद पड़ी है वह सिर्फ मूल देकर ब्याज माफ करवा सकती है।पंजाब कैबिनेट ने पावरकॉम के एम.डी. या डायरैक्टर को चुनने के लिए योग्यता में भी बदलाव किया है। कैबिनेट की तरफ से कृषि की धारा 26 और 27 में भी संशोधन किया गया है।