Edited By Updated: 06 Dec, 2016 11:25 AM
सत्संग घर ढेसीयां काहनां में सचखंड वासी संत बाबा त्रिलोक सिंह जी का 42वां बरसी समागम डेरे के मुख्य सेवादार संत बाबा तरमिंद्र सिंह की अगुवाई में मनाया गया।
गोराया (मुनीश): सत्संग घर ढेसीयां काहनां में सचखंड वासी संत बाबा त्रिलोक सिंह जी का 42वां बरसी समागम डेरे के मुख्य सेवादार संत बाबा तरमिंद्र सिंह की अगुवाई में मनाया गया। समागम का आगाज 3 दिसम्बर को श्री अखंड पाठ साहिब जी के पाठ से किया गया। समागम के दूसरे दिन रात को कीर्तन दरबार करवाया गया। तीसरे दिन श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए।
इस बरसी समागम में डिप्टी सी.एम. सुखबीर सिंह बादल विशेष तौर पर पहुंचे जिन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा वर्ग को बुरी संगत से बचाने के लिए गुरबाणी व धार्मिक कार्यों के साथ जोड़ा जाए जो कि संत महापुरुषों द्वारा ही हो सकता है तथा युवा वर्ग नशे व अन्य बुरी संगत से बच सकता है। संत बाबा तरमिंद्र सिंह की ओर से डिप्टी सी.एम. को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।