Edited By Updated: 05 Dec, 2016 01:36 PM
8 दिसम्बर को राष्ट्रीय शाह मार्ग पर स्थित गांव किल्ली चाहलां में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिवस पर की जा रही
खन्ना (कमल, सुखविंद्र कौर): 8 दिसम्बर को राष्ट्रीय शाह मार्ग पर स्थित गांव किल्ली चाहलां में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जन्मदिवस पर की जा रही पंजाब बचाओ-पानी बचाओ महारैली में हलका खन्ना से 80 बसों व 200 कारों का काफिला रवाना किया जाएगा।
इन शब्दों का प्रकटावा आज शिरोमणि अकाली दल के मुख्य दफ्तर खन्ना में शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी द्वारा एक प्रैस कॉन्फ्रैं स के दौरानकिया गया। जत्थे. तलवंडी ने कहा कि पंजाब का नाम इसमें से गुजरते 5 दरियाओं के कारण रखा गया है परंतु पंजाब के इन दरियाओं के पानी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित रोटेरियन कानून की धज्जियां उड़ा कर 70 साल से पंजाब के पानी पर दिन-दिहाड़े डाका मारा जा रहा है और पंजाब की छाती को चीर कर बड़ी-बड़ी नहरें दूसरे राज्यों को पानी देने के लिए निकाली गई हैं।
तलवंडी ने कहा कि पंजाब से पंजाब के जीने का हक छीनने के लिए 1966 के पंजाब पुनर्गठन एक्ट में धक्के से धारा-78 शामिल करके पानी बांटने का अधिकार केंद्र सरकार के हाथ में दिया गया और इसका इस्तेमाल करते पंजाब का पानी हरियाणा को सौंपा गया है। वर्तमान स्थिति में पंजाब के पानी का निचला स्तर खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है अगर अब भी पंजाब के पानी को इस तरह डाका मारा जाता रहा तो आने वाले समय में पंजाब रेगिस्तान बन जाएगा। पंजाब सरकार द्वारा धारा-78 को दोबारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी और एक्ट में फैसले के बाद ही यह तय हो सकेगा के पंजाब के पानी पर किसी और राज्य का हक है या नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब से छीने जा रहे हक व पंजाब के दरियाई पानी पर बज रहे डाके को रोकने के लिए इसके विरोध में 8 दिसम्बर को पंजाब बचाओ-पानी बचाओ महारैली रखी है। इस महारैली में बढ़-चढ़कर जाना हमारे समूह पंजाबियों का फर्ज बनता है। इस मौके पर जत्थे. तलवंडी पंजाब के समूह पंजाबियों को इस महांरैली में पहुंचने की अपील की।