Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Aug, 2017 01:47 PM
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के विवाद के चलते पी.आर.टी.सी. भटिंडा डिपो को 40 लाख रुपए का नुक्सान सहना
भटिंडा (परमिंद्र): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के विवाद के चलते पी.आर.टी.सी. भटिंडा डिपो को 40 लाख रुपए का नुक्सान सहना पड़ा। डिपो की बसें 25 व 26 अगस्त को पूरी तरह बंद रहीं, जिससे विभाग को उक्त घाटा हुआ। रविवार को बसें चलने के कारण जहां विभाग ने चैन की सांस ली वहीं आम लोगों को भी इससे राहत मिली।
भटिंडा डिपो से हरियाणा की ओर जाने वाली बसों को छोड़कर अन्य सभी रूटों की बसों को रविवार को चालू कर दिया गया। इसके साथ ही कुछ निजी बसों की सॢवस भी शुरू हो गई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। बसें बंद होने के कारण लोग 2 दिनों से कई जगहों पर फंसे हुए थे। बाहर से आने वाली सवारियां भी बसें चलने के इंतजार में थीं। रविवार को बस सर्विस शुरू होने के कारण उन्हें राहत मिली। हालांकि माहौल को देखते हुए निजी ट्रांसपोर्टरों ने अपनी बसें सड़कों पर उतारने से गुरेज किया व कुछेक निजी ट्रांसपोर्टरों ने ही बसें शुरू कीं।
गौरतलब है कि 28 अगस्त को डेरा प्रमुख को सजा सुनाई जानी है, जिसका असर भी ट्रांसपोर्ट पर पड़ सकता है। जी.एम. सुरिंद्र सिंह ने बताया कि 2 दिनों तक बसें न चलने के कारण लगभग 40 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। अब हरियाणा के सिरसा, डबवाली आदि के रूटों को छोड़कर सभी रूटों पर बसों को चलाया गया है।