देहाती मजदूर सभा ने DSP कार्यालय के समक्ष लगाया धरना

Edited By Updated: 16 Jan, 2017 09:25 AM

protest mazdoor sabha

आज देहाती मजदूर सभा तथा जम्हूरी किसान सभा के कार्यकत्र्ताओं ने डी.एस.पी. कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर प्रदर्शन

शाहकोट (मरवाहा, त्रेहन, अरुण) : आज देहाती मजदूर सभा तथा जम्हूरी किसान सभा के कार्यकत्र्ताओं ने डी.एस.पी. कार्यालय के समक्ष धरना लगाकर प्रदर्शन किया।धरने को संबोधित करते हुए दर्शन नाहर, मनोहर सिंह गिल, पूर्व पार्षद रेशम लाल गिल, निर्मल सिंह मलसियां, मलकीत भोयेपुरी, सतपाल सहोता, संदीप अरोड़ा, राम सिंह, निर्मल सिंह, बचित्तर सिंह तग्गड़, पुरुषोत्तम सिंह बिल्गा, केवल सिंह दानेवाल इत्यादि ने महितपुर पुलिस तथा डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह साही पर आरोप लगाया कि वे गांव बूटे दीया छन्ना निवासी ओम सिंह पर हमला करने वाले नशा तस्करों की मदद कर रहे हैं। 


ओम सिंह के घर में घुस कर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर केस भी दर्ज हुआ, जबकि राजनीतिक दबाव के चलते  दूसरे पक्ष ने  ओम सिंह के विरुद्ध भी केस दर्ज करवा दिया, जोकि बिल्कुल झूठ है। पुलिस राजनीतिक दबाव तथा दोषियों से मिलीभगत कर पीड़ित ओम सिंह द्वारा दर्ज केस को खारिज करना चाहती है जोकि सरासर धक्केशाही है। धरने में मौजूद सभी नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही ओम सिंह इत्यादि पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तथा ओम सिंह के विरुद्ध दर्ज झूठे केस को खारिज नहीं किया तो वे संघर्ष करने हेतु विवश होंगे। कई घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के पश्चात डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह साही ने धरने में मौजूद प्रमुख नेताओं को अपने कार्यालय में बुलाकर बातचीत की तथा धरने में मौजूद लोगों को  उनकी मांगों को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर एस.एच.ओ. सनबीर सिंह बराड़ तथा ए.एस.आई. दलजीत कुमार पुलिस फोर्स सहित मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!