Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 10:44 AM
नहर के नजदीक पानी की पाइप टूटने के कारण कई इलाकों की वाटर सप्लाई प्रभावित हो गई, जिससे लोगों में भारी रोष है। इसी रोष के चलते जनता
भटिंडा (परमिंद्र): नहर के नजदीक पानी की पाइप टूटने के कारण कई इलाकों की वाटर सप्लाई प्रभावित हो गई, जिससे लोगों में भारी रोष है। इसी रोष के चलते जनता नगर के कुछ लोग एक गधे को लेकर निगम दफ्तर पहुंच गए।
उक्त लोग गधे को निगम कार्यालय के भीतर तक ले गए, जिससे वहां हंगामा हो गया। नगर निगम अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उक्त लोगों ने लिखित में माफी मांगकर पिछा छुड़वाया। जानकारी के अनुसार जनता नगर में कुछ दिनों से पानी की सप्लाई ठप्प थी। इस कारण लोग परेशान थे। लोगों ने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद गुरमीत कौर को भी दी, जिन्होंने तुरंत इसका समाधान करने का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को अचानक लोगों का गुस्सा फूट पड़ा व लोग एक गधा लेकर निगम कार्यालय पहुंच गए। निगम दफ्तर में लोगों ने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद उक्त लोगों ने लिखित में माफी मांगी व आगे से ऐसी कोई हरकत न करने की बात कही।