Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 03:18 PM
नई अनाज मंडी में आज एक आढ़ती ने तोला धानक मजदूर यूनियन के प्रधान को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए मजदूरों ने हड़ताल कर कामकाज ठप्प कर दिया।
अबोहर(रहेजा): नई अनाज मंडी में आज एक आढ़ती ने तोला धानक मजदूर यूनियन के प्रधान को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए मजदूरों ने हड़ताल कर कामकाज ठप्प कर दिया। मजदूरों की हड़ताल से मंडी में अपनी फसल बेचने आए किसानों को भारी पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं विवाद सुलझता न देख किसान भड़क गए और नैशनल हाईवे पर धरना पर बैठ गए। गुस्साए किसानों ने रास्ता जाम कर दिया।