Edited By Updated: 07 Dec, 2016 10:57 AM
अकाली दल के जालंधर कैंट हलके से पूर्व विधायक परगट सिंह को अभी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित भी नहीं किया है और उनका विरोध लगातार कांग्रेसियों ने शुरू कर दिया है।
जालंधर (महेश): अकाली दल के जालंधर कैंट हलके से पूर्व विधायक परगट सिंह को अभी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित भी नहीं किया है और उनका विरोध लगातार कांग्रेसियों ने शुरू कर दिया है।
कैंटोनमैंट बोर्ड के 3 पार्षद भी खुल कर परगट सिंह के विरोध में उतर आए हैं। पिछले कई सालों से कैंटोनमैंट बोर्ड के पार्षद बनते आ रहे सुरेश कुमार शशि भारद्वाज के नेतृत्व में आज जालंधर कैंट में एकत्रित हुए कांग्रेस के टकसाली नेताओं व वर्करों के अलावा पार्षद राजेन्द्र शर्मा कूकी तथा भरत अटवाल जौली विशेष रूप से शामिल थे, जिन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अकाली दल के विधायक होते हुए परगट सिंह ने उनके साथ जो धक्केशाही की है, उसे वह कभी भूल नहीं सकते।
इसी के चलते वह उन्हें किसी भी कीमत पर जालंधर कैंट हलके से कांग्रेस का प्रत्याशी बर्दाश्त नहीं करेंगे। शशि भारद्वाज ने तो यहां तक परगट सिंह पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी आटे की चक्की जबरन बंद करवा कर उनकी रोजी-रोटी भी छीनने की कोशिश की थी। ऐसे में वह परगट सिंह का साथ देने की बजाय उनका डट कर विरोध करेंगे। उन्हें हराने के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।