Edited By Updated: 21 Feb, 2017 01:56 PM
इंटक कार्यकर्ताओं ने 100 करोड़ रुपए के फोरलेन भूमि अधिग्रहण घोटाले में संलिप्त नगर के पूर्व एस.डी.एम. आनंद सागर शर्मा व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग मनवाने के लिए प्रदर्शन किया।
होशियारपुर (अश्विनी): इंटक कार्यकर्ताओं ने 100 करोड़ रुपए के फोरलेन भूमि अधिग्रहण घोटाले में संलिप्त नगर के पूर्व एस.डी.एम. आनंद सागर शर्मा व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग मनवाने के लिए प्रदर्शन किया।
इंटक के जिला प्रधान शहरी व पी.पी.सी.सी. के सचिव कर्मवीर बाली के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में इस बात पर रोष प्रकट कर कहा कि घोटाला सामने आने के 8 माह बाद भी अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने पंजाब सरकार व विजीलैंस विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की कि एस.डी.एम. आनंद सागर शर्मा के कुछ उच्च राजनीतिक नेताओं के साथ कनैक्शन की भी जांच करवाई जाए। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि आनंद सागर शर्मा किन बड़े नेताओं के संरक्षण के चलते अपनी मनमानियां करते रहे।