Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 01:17 PM
कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जल सप्लाई एंड सैनीटेशन इम्प्लाइज यूनियन द्वारा प्रदेश प्रधान सुखनंदन सिंह के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया।
होशियारपुर (जैन): कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जल सप्लाई एंड सैनीटेशन इम्प्लाइज यूनियन द्वारा प्रदेश प्रधान सुखनंदन सिंह के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया गया।
इस मौके संगठन के प्रदेश प्रैस सचिव संजीव कौंडल ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा वायदा किया गया था कि तमाम कच्चे मुलाजिमों को 6 माह पश्चात पक्का कर दिया जाएगा। 6 माह में पक्का करना तो दूर की बात रैगुलर करने की 3 साल की नीति को भी बढ़ाकर 10 साल किए जाने की तैयारी की जा रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि विभाग के रैगुलर स्टाफ के सी.पी.एफ. के खाते बंद होने पर जी.पी.एफ. के खाते खोले गए हैं लेकिन इन खातों में जमा राशियां मुलाजिमों को अभी तक नसीब नहीं हो रहीं। उन्होंने कहा कि इन राशियों के भुगतान को लेकर प्रत्येक डिवीजन स्तर पर रोष रैलियां की जाएंगी।