अवैध शराब के अहातों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Edited By Updated: 07 Dec, 2016 11:14 AM

protest

मलोट शहर के राष्ट्रीय राज मार्ग पर कुछ अवैध शराब के अहातों से दुखी हुए आस-पास के मोहल्ला वासियों ने राष्ट्रीय राज मार्ग पर जाम लगा दिया। धरने में बड़ी गिनती में महिलाएं भी शामिल थीं।

मलोट(काठपाल): मलोट शहर के राष्ट्रीय राज मार्ग पर कुछ अवैध शराब के अहातों से दुखी हुए आस-पास के मोहल्ला वासियों ने राष्ट्रीय राज मार्ग पर जाम लगा दिया। धरने में बड़ी गिनती में महिलाएं भी शामिल थीं। मोहल्लावासियों का कहना था कि वे इस संबंधी कई बार पुलिस को सूचित कर चुके हैं परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस कारण मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। साहिबजादा अजीत सिंह नगर से पहुंची महिलाओं ने कहा कि यहां बैठकर शराब पीने वाले महिलाओं और लड़कियों पर भद्दे कमैंट करते हैं।  अक्सर लड़ाई वाला माहौल बना होने के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। 

उन्होंने कहा कि अंधेरा होने पर शराबी सड़क के किनारे खड़े होकर लघुशंका करने लगते हैं जिससे महिलाओं व लड़कियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप था कि इन अहातों पर कुछ नौजवान लड़के छिप कर अन्य नशा भी करते हैं। राष्ट्रीय राज मार्ग पर धरना देने से दोनों तरफ गाडियों की लंबी कतारें लग गईं। उधर काफी समय बाद डी.एस.पी. मनविंद्रबीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा उनके आश्वासन पर लोगों ने धरना उठा लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!