प्लाटों की अलॉटमैंट पर उठा विवाद

Edited By Updated: 03 Dec, 2016 01:53 PM

property dispute

नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा बी.आर.एस. नगर स्थित 181 वर्ग गज के कमर्शियल प्लाटों संबंधी करवाई गई बोली प्रक्रिया के दौरान एक प्लाट की तय रिजर्व

लुधियाना(पंकज): नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा बी.आर.एस. नगर स्थित 181 वर्ग गज के कमर्शियल प्लाटों संबंधी करवाई गई बोली प्रक्रिया के दौरान एक प्लाट की तय रिजर्व प्राइस पर विवाद गर्माने की आशंका है। हालांकि 50 लाख रिजर्व प्राइस वाले इस प्लाट को बोलीदाता ने 2 करोड़ 45 लाख की बोली देकर खरीदा है। 

 

ट्रस्ट द्वारा करवाई बोली के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की घोषणा करने वाले फूलावाल निवासी इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि बी.आर.एस. नगर मार्कीट में ट्रस्ट द्वारा एक मंजिला 181 वर्ग गज के प्लाट की रिजर्व प्राइस 2 करोड़ 95 लाख रखी गई थी, जबकि उसी मार्कीट में 181 वर्ग गज के खाली प्लाट की रिवर्ज प्राइस महज 50 लाख रखी गई। क्या एक मंजिल बनाने पर 2.50 लाख का खर्चा आता है, अगर नहीं तो साफ जाहिर है कि बोली प्रक्रिया में कुछ न कुछ गलत जरूर है। शिकायतकत्र्ता का आरोप है कि ऐसा सिर्फ चहेतों को खुश करने के लिए किया गया है। हालांकि प्लाट नंबर-40 जिसकी बोली को लेकर यह विवाद पैदा हुआ है, को एक बोलीदाता ने 2 करोड़ 45 लाख में खरीदा है। 


फिर भी इस प्रक्रिया के खिलाफ शिकायतकत्र्ता द्वारा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की घोषणा की गई है। जब इस संबंधी ट्रस्ट के ई.ओ. परमजीत सिंह से सम्पर्क साधने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उधर, इस मामले को लेकर ट्रस्ट में चर्चा जोरों पर थी। पैसे जमा करवाने को लेकर भिड़े बोलीदाता उधर, ट्रस्ट द्वारा रखी गई अलाटमैंट प्रक्रिया में सफल बोलीदाता व उसके कम्पीटिटर के मध्य पैसे जमा करवाने को लेकर गहमागहमी हो गई, जोकि हाथापाई तक पहुंच गई परंतु वहां उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत किया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!