प्रॉपर्टी  डिफेसमैंटः 6 दलों को भेजा 2.26 लाख रुपए का बिल

Edited By Updated: 24 Jan, 2017 02:54 PM

property defacement

नगर निगम ने प्रॉपर्टी डिफेसमैंट को रिमूव करने के अाए खर्च की वसूली के लिए 6 राजनीतिक दलों को 2,26,320 रुपए का  बिल भेज पैसा जल्द से जल्द जमा करवाने के लिए कहा है।

जालंधरः नगर निगम ने प्रॉपर्टी डिफेसमैंट को रिमूव करने के अाए खर्च की वसूली के लिए 6 राजनीतिक दलों को 2,26,320 रुपए का  बिल भेज पैसा जल्द से जल्द जमा करवाने के लिए कहा है। पैसे जमा नहीं होने पर रिकवरी प्रक्रिया शुरु की जाएगी।

सबसे बड़ा बिल भाजपा को भेजा गया है। भाजपा को 1,52,316 रुपए की वसूली का बिल जारी हुअा है। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। कांग्रेस को 41,470 रुपए का बिल जारी किया गया है। तीसरे नंबर पर अाम अादमी पार्टी है,जिसे 29 हजार का बिल जारी किया गया है। यह बिल 15 जनवरी तक जितने भी होर्डिंग,पोस्टर हटाए गए हैं उसके लिए भेजा गया है। इसके बाद जो कार्रवाइयां हुई हैं,उसके लिए सप्लीमैंट्री बिल अलग से भेजा जाएगा। खास बात है कि शहर में निगम को अकाली दल का एक भी होर्डिंग नहीं मिला इसलिए बिल वाली सूची में अकाली दल का नाम नहीं है।

निगम कमिश्नर गुरप्रीत खैहरा का कहना है कि डी.सी. कमल किशोर यादव के निर्देश प शहर में प्रॉपर्टी डिफेसमैंट को रिमूव करने पर अाए खर्च का मूल्यांकन किया गया था।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!