Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Sep, 2017 08:54 AM
केंद्रीय जेल भटिंडा में मारपीट के मामले में सजा भुगत रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी थाना नथाना पुलिस को दी।
भटिंडा (विजय): केंद्रीय जेल भटिंडा में मारपीट के मामले में सजा भुगत रहे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी थाना नथाना पुलिस को दी। संबंधित पुलिस कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
गत रात्रि केंद्रीय जेल में बंद सुखपाल सिंह निवासी झंडूके की अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल अस्पताल में तैनात डाक्टरों ने दवाई दी। बताया जाता है कि कैदी सुखपाल सिंह जेल परिसर में टहलते-टहलते अचानक जमीन पर गिर गया। साथी कैदियों ने शोर मचाया तो वहां पहुंचे गार्डस ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना नथाना के ए.एस.आई. चमन लाल ने मृतक सुखपाल सिंह के भाई कुलदीप सिंह के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।