Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 02:48 PM
मॉडर्न जेल में एक बार फिर विचारधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली।
फरीदकोट(जगतार): मॉडर्न जेल में एक बार फिर विचारधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे कल ही जेल में आया था। मृतक मिठू सिंह मोगा के लेंगेआना गांव का रहना वाला था। इस पर एन.डी.पी.एस. का मुकदमा दर्ज किया हुअा था।
इससे पहले भी एन.डी.पी.एस. के मामले में मिठू सिंह अढ़ाई साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कालेज भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर धक्केशाही का अारोप लगाया है।