Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 12:14 PM
माडर्न जेल कपूरथला में बंद हवालाती को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु जेल पुलिस कर्मियों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कपूरथला (मल्होत्रा): माडर्न जेल कपूरथला में बंद हवालाती को मारपीट कर घायल करने का समाचार मिला है। घायल को उपचार हेतु जेल पुलिस कर्मियों द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी अनुसार कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गोराया ने बताया कि वह नशा तस्करी के एक मामले में माडर्न जेल कपूरथला में बतौर हवालाती बंद है। गत रात्रि जेल के कुछ लोगों ने उससे मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।