Edited By Updated: 27 Apr, 2017 02:21 PM
मॉडर्न जेल में सजा काट रहे गंभीर बीमारी से पीड़ित एक कैदी की मौत होने का समाचार मिला है .............
कपूरथला (मल्होत्रा): मॉडर्न जेल में सजा काट रहे गंभीर बीमारी से पीड़ित एक कैदी की मौत होने का समाचार मिला है जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में शवगृह में रख दिया गया है। मृतक की पहचान नवजोत सिंह पुत्र सुखराज सिंह निवासी नूरमहल के रूप में हुई है जिसका पिछले कुछ समय से इलाज भी चल रहा था। स्वास्थ्य बिगडऩे पर उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल में लाया गया जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।