जेल की सलाखें भी नहीं रोक पाई ‘चांद’ के दीदार को

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 04:11 AM

prison bar bars can not even stop the chand

नाभा जेल की सलाखें भी महिलाओं को अपने ‘चांद’ का दीदार करने से रोक नहीं पाईं। जेल में बंद कैदियों ने अपनी पत्नियों...

नाभा(गोयल): नाभा जेल की सलाखें भी महिलाओं को अपने ‘चांद’ का दीदार करने से रोक नहीं पाईं। जेल में बंद कैदियों ने अपनी पत्नियों संग करवाचौथ उत्सव मनाया। 

जेल प्रशासन के मुख्य जेल निरीक्षक करणजीत सिंह संधू एवं डिप्टी निरीक्षक रमनदीप सिंह भंगू ने उत्सव को लेकर पुख्ता प्रबंध किए थे। जेल प्रशासन की ओर से महिलाओं के  उपवास को देखते हुए फलाहार का प्रबंध किया गया था। पत्नियों को पति ने जल ग्रहण कर करवाचौथ का व्रत खोला और करवा मां से अपने पतियों की दीर्घायु के साथ-साथ शीघ्र रिहाई की प्रार्थना की। 

जानकारी के अनुसार जेल में बंद 21 महिला कैदियों द्वारा करवा चौथ का उपवास रखा गया एवं काफी संख्या में पुरुष कैदियों की पत्नियों ने अपने पतियों संग करवाचौथ मनाया। जेल निरीक्षक ने बताया कि दंपति कैदियों के  लिए भी जेल प्रशासन की ओर से रात में चांद के दीदार के बाद भोजन का प्रबंध अलग से किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!