Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 11:36 PM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को राष्ट्र को संबो....
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोविंद कल शाम 7 बजे देश को संबोधित करेंगे।
आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के सभी चैनल उनके संबोधन का ङ्क्षहदी और अंग्रेजी में प्रसारण करेंगे। हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन क्षेत्रीय भाषाओं में क्षेत्रीय चैनलों के माध्यम से राष्ट्रपति के संबोधन को प्रसारित करेंगे। कोविंद का राष्ट्र के नाम यह पहला संबोधन होगा।