Edited By Updated: 28 Dec, 2016 09:40 AM
‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली से नेताओं को लाकर पंजाब में चुनाव लड़वा रहे हैं। वह खुद पंजाब में चुनाव क्यों नहीं लड़ते।
चंडीगढ़: ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली से नेताओं को लाकर पंजाब में चुनाव लड़वा रहे हैं। वह खुद पंजाब में चुनाव क्यों नहीं लड़ते। केजरीवाल को पंजाब में चुनाव लडऩे की हिम्मत दिखानी चाहिए। इससे इस बात का फैसला भी हो जाएगा कि पंजाब के लोग उन्हें नेता मानते हैं या नहीं। ऐसा कहना है लोकसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा का।
हलका लंबी से सीनियर अकाली नेता और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ दिल्ली के ‘आप’ नेता जरनैल सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि लंबी में बादल के खिलाफ चुनाव मैदान में आम आदमी पार्टी को कोई कद्दावर नेता उतारना चाहिए।