प्री-मानसून बारिश से झील बना शहर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jun, 2017 08:59 AM

pre monsoon rain

होशियारपुर में प्री-मानसून बारिश लगातार 2 घंटे तक हुई। बारिश के चलते नगर के अधिकांश भागों में जल-थल हो गया। जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स के बाहर, डा. बाल कृष्ण रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड, जालंधर रोड, कोतवाली बाजार, डी.सी. लेन सहित नगर के विभिन्न...

होशियारपुर(अश्विनी): होशियारपुर में प्री-मानसून बारिश लगातार 2 घंटे तक हुई। बारिश के चलते नगर के अधिकांश भागों में जल-थल हो गया। जिला प्रशासनिक काम्पलैक्स के बाहर, डा. बाल कृष्ण रोड, रेलवे रोड, बस स्टैंड रोड, जालंधर रोड, कोतवाली बाजार, डी.सी. लेन सहित नगर के विभिन्न बाजारों में बह रहा पानी झील जैसे नजारे पेश कर रहा था। शहर के अन्य निचले इलाकों में भी जलभराव के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ।  

मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम 31 डिग्री रहेगा। इसके साथ आंधी-तूफान के साथ बारिश आने की भी प्रबल संभावना है। 30 जून को आंधी-तूफान के साथ न्यूनतम तापमान 25 डिग्री व अधिकतम 32 डिग्री बताया जा रहा है। 1 जुलाई को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री व अधिकतम 31 डिग्री के अलावा आकाश में बादल छाए रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!