Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 04:03 PM
पावर कॉम एंड ट्रांस्को ठेका मुलाजिम यूनियन ने काफी समय से रुके वेतन एवं मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के दौरान यूनियन के
खन्ना (सुनील): पावर कॉम एंड ट्रांस्को ठेका मुलाजिम यूनियन ने काफी समय से रुके वेतन एवं मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के दौरान यूनियन के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि खन्ना सॢकल के अधीन ठेके पर काम कर रहे कामगारों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके चलते उनको अपने परिवार का पेट पालना भी कठिन हो गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को इस सम्बन्ध में पहले भी कई बार कहा गया परन्तु स्थिति वैसी ही बनी हुई है। इस मौके अवतार सिंह, मनजीत सिंह, मोहन सिंह, परमजीत सिंह, सुरिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
ये हैं मुख्य मांगें
अवतार सिंह ने बताया कि उनके ई.पी.एफ. के पैसों का हिसाब-किताब किया जाए एवं ई.एस.आई. के कार्ड भी बनाए जाएं, के साथ-साथ उनको डी.सी. रेट पर वेतन भी दिया जाए।
ठेकेदार अपना रहे टाल-मटोल की नीति
उन्होंने कहा कि ठेकेदार टाल-मटोल की नीति को अपनाते हुए लोगों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर कई बार उप मंडल अफसरों को अवगत करवाया है परन्तु इस सम्बन्ध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते कामगारों ने आज अपना रोष प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी भी की। कामगारों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो ठेकेदारों का घेराव करते हुए 27 जून को मंडल दफ्तर के आगे रोष प्रदर्शन किया जाएगा।