Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 05:16 PM
बिजली कर्मचारियों की कर्मचारी फैडरेशन जत्थेबंदी की ओर से अपनी मांगों संबंधी अहम बैठक सर्कल फिरोजपुर महिन्द्र सिंह
फिरोजपुर (शर्मा, परमजीत, मनदीप, शैरी): बिजली कर्मचारियों की कर्मचारी फैडरेशन जत्थेबंदी की ओर से अपनी मांगों संबंधी अहम बैठक सर्कल फिरोजपुर महिन्द्र सिंह जोसन की अध्यक्षता में की गई। बैठक के पश्चात कर्मचारियों ने अपनी मांगों संबंधी संस्था की तरफ से डी.सी. रामवीर फिरोजपुर के जरिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी भेजा। बैठक को संबोधित करते हुए महिन्द्र सिंह अध्यक्ष और तरसेम सिंह सर्कल सचिव ने कहा कि पिछले लंबे समय से ही मुलाजिमों की मांगें लटक रही हैं, जिस कारण मुलाजिम संघर्ष कर रहे हैं। मैनेजमैंट की तरफ से मांगों को जायज होने के बावजूद मानने से इंकार किया जा रहा है।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
-कर्मचारियों का 22 महीनों का बकाया महंगाई भत्ता देना।
-6वें वेतन कमीशन की रिपोर्ट को 1.1.2016 से लागू करना।
-बिजली कर्मियों को पंजाब सरकार के पैटर्न पर 1.12.2011 से विस्तार करना।
-वर्कचार्ज कर्मियों को रैगुलर करना।
-लंबे समय से ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करना
-हजारों की संख्या में खाली पड़े पदों को भरना।
-नए कर्मचारियों की जांच का समय एक साल करना और तरक्कियों में आई रुकावट को दूर करना।
- बिजली विभाग के सेवामुक्त कर्मचारियों को भी बिजली बिलों में छूट देना।