Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 01:45 PM
नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 2 नौजवानों का पुलिस को 8 सितम्बर तक पुलिस रिमांड मिला है।
श्री आनंदपुर साहिब (बाली): नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 2 नौजवानों का पुलिस को 8 सितम्बर तक पुलिस रिमांड मिला है।
ए.एस.आई. हरमेश लाल ने बताया कि पिछले दिनों अपनी 2 सहेलियों के साथ माथा टेकने आई नाबालिग लड़की से सहेलियों के साथ आए 2 युवकों ने भाखड़ा नहर के पास दुष्कर्म करने का प्रयास किया और लड़की ने बचने के लिए भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी।
लड़की के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी जसवीर सिंह उर्फ सतनाम पुत्र अमरीक सिंह निवासी गुरु नानक देव कालोनी कुराली तथा गुरजोत सिंह उर्फ जोत पुत्र हरजिन्द्र सिंह निवासी गांव चतामला को गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें माननीय अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत ने दोनों युवकों को 8 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने गोताखोर बुलाकर भाखड़ा नहर में से लड़की की तलाश शुरू कर दी है।