Edited By Updated: 26 Apr, 2017 09:04 AM
ज्ञान सागर मैडीकल कालेज और अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे पर्ल निवेशकों पर गत देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वर्णनीय है कि बीते दिनों पर्ल निवेशकों ने बनूड़-राजपुरा मार्ग पर यातायात ठप्प कर दिया था।
बनूड़ (गुरपाल) : ज्ञान सागर मैडीकल कालेज और अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे पर्ल निवेशकों पर गत देर रात पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वर्णनीय है कि बीते दिनों पर्ल निवेशकों ने बनूड़-राजपुरा मार्ग पर यातायात ठप्प कर दिया था। पर्ल निवेशकों की तरफ से बनाई गई कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह दानगढ़ और प्रैस सचिव परमजीत सिंह दानगढ़ ने कहा कि जब तक उनकी राशि वापस नहीं मिलती, तब तक वे अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठेंगे और आखिर देर रात 9 बजे से पहले ही पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे निवेशकों पर लाठीचार्ज कर दिया।
इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के साथ भी काफी खींचतान की गई और सभी धरनाकारियों को पुलिस बसों में जबरदस्ती बिठा कर थाना बनूड़ ले आई। निवेशकों ने इस मौके पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार 182 पर्ल निवेशकों को पुलिस थाना बनूड़ लेकर आई। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।