चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Edited By Updated: 21 Jan, 2017 12:12 PM

police have busted a gang of thieves

मोगा, जगराओं, जालंधर एरिया में व्हीकल चोरी तथा स्नैचिंग की वारदातें करने वाले 6 सदस्यीय चोर गिरोह का सी.आई.ए. स्टाफ-2 की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

जालंधर  (प्रीत): मोगा, जगराओं, जालंधर एरिया में व्हीकल चोरी तथा स्नैचिंग की वारदातें करने वाले 6 सदस्यीय चोर गिरोह का सी.आई.ए. स्टाफ-2 की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 
ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह व ए.सी.पी. जसबीर सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-2 के इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में काम कर रहे ए.एस.आई. जगदेव सिंह को गुरु रविदास चौक एरिया में नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली कि चोर गिरोह सक्रिय है तथा मोगा एरिया से चुराए वाहन जालंधर में बेचने की फिराक में है। 


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान चोर गिरोह के सदस्य हरजिन्द्र सिंह उर्फ नौनी पुत्र सम्पूर्ण सिंह वासी सिद्धवलां बेट, जगराओं, लुधियाना, बलविन्द्र सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र अंग्रेज सिंह वासी बुड्डनवाल रोड, गुरुसर बस्ती, जिला मोगा, चढ़त सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी लहौरिया, मोगा, लवप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह वासी बोतलवाल, जगराओं, लुधियाना तथा सुरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र अवतार सिंह वासी कच्चा मल्लक रोड, जगराओं, लुधियाना को गिरफ्तार किया। गिरोह के फरार सदस्य की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन वासी रेलवे स्टेशन लुधियाना के रूप में हुई है।

पिछले काफी समय से मोगा व लुधियाना में कर रहे थे वारदातें 
ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से मोगा व जिला लुधियाना में वारदातें कर रहे थे। उक्त लोग वाहन व अन्य सामान चुरा कर दूसरे जिलों में जाकर सस्ते दामों पर बेच देते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। पूछताछ में और भी वारदातें हल होने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!