Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 03:17 AM
दुष्कर्म करने व धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामलों में 5 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पूर्व...
गुरदासपुर(विनोद,दीपक): दुष्कर्म करने व धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामलों में 5 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद पूर्व मंत्री तथा पूर्व सदस्य शिरोमणि अकाली दल सुच्चा सिंह लंगाह को सिटी थाने की पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सी.जे.एम. अदालत में पेश किया, परंतु वहां लंगाह को अमनदीप सिंह की अदालत में पेश करने के लिए कहा गया।
अतिरिक्त सिविल जज अमनदीप सिंह की अदालत ने लंगाह को एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अदालत परिसर के बाहर एकत्रित लंगाह समर्थक लंगाह जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे।