Edited By Updated: 19 Jan, 2017 12:52 PM
जिला बटाला के एस.एस.पी. के आदेशानुसार डी.एस.पी. कादियां सुच्चा सिंह बल के नेतृत्व में एस.एच.ओ. कादियां हरदीप सिंह की अध्यक्षता में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ. की बटालियन सहित भारी संख्या में कादियां पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।
कादियां (नैयर): जिला बटाला के एस.एस.पी. के आदेशानुसार डी.एस.पी. कादियां सुच्चा सिंह बल के नेतृत्व में एस.एच.ओ. कादियां हरदीप सिंह की अध्यक्षता में बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ. की बटालियन सहित भारी संख्या में कादियां पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च हरचोवाल रोड से शुरू होकर बड़ा बाजार, बिजली घर चौक, पुलिस स्टेशन चौक, बुट्टर चौक, प्रभाकर चौक, मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित शहर से होते हुए पुलिस स्टेशन में समाप्त हुआ। इस अवसर पर जानकारी देते हुए हरदीप सिंह एस.एच.ओ. कादियां ने बताया कि यह फ्लैग मार्च 4 फरवरी को कस्बे में शांतमयी ढंग से चुनाव करवाने के मद्देनजर निकाला गया है। किसी भी शरारती तत्व को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। पुलिस लोगों की सेवा हेतु वचनबद्ध है। किसी तरह की कोई असामाजिक कार्रवाई को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव में विभिन्न बूथों पर सेना के जवानों की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस अवसर पर हैड कांस्टेबल मनोहर लाल, दलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, डी.के. सागर, मुकंद सिंह, निरवैर सिंह आदि उपस्थित थे।