Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 12:21 PM
थाने की हवालात में बंद आरोपी को नशा देने से मना करने पर थाना मुंशी के साथ गाली-गलौच करने व सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में थाना जंडियाला की पुलिस ने सुखविन्द्र सिंह, रजिन्द्र सिंह रिंकू व उनके 2 अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर (संजीव): थाने की हवालात में बंद आरोपी को नशा देने से मना करने पर थाना मुंशी के साथ गाली-गलौच करने व सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में थाना जंडियाला की पुलिस ने सुखविन्द्र सिंह, रजिन्द्र सिंह रिंकू व उनके 2 अज्ञात साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
मुख्य मुंशी अंग्रेज सिंह ने बताया कि विगत दिवस उक्त आरोपी उसके कार्यालय में आए और कहने लगे कि उनके खास आदमी अमित तनेजा जो हवालात में बंद है, को सिगरेट व अन्य नशा मुहैया करवाना है।रोकने पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। जब उसने उन्हें मामला अपने उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाने का कहा तो आरोपियों ने उसकी ड्यूटी में भी विघ्न डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।