Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 10:09 AM
श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल मजीठा रोड, अमृतसर में हुई सी.बी.एस.ई. नार्थ जोन जूडो चैम्पियनशिप-2017-18 में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पी.ए.पी. कैम्पस के जूडो खिलाडिय़ों ने अपने कोच राकेश कुमार के नेतृत्व में भाग लिया और 7 पदकों पर अपना कब्जा जमाया।
जालंधर (महेश): श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल मजीठा रोड, अमृतसर में हुई सी.बी.एस.ई. नार्थ जोन जूडो चैम्पियनशिप-2017-18 में पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पी.ए.पी. कैम्पस के जूडो खिलाडिय़ों ने अपने कोच राकेश कुमार के नेतृत्व में भाग लिया और 7 पदकों पर अपना कब्जा जमाया।
लड़के (अंडर-19) के 75 किलो वर्ग में सचिन को स्वर्ण, 80 किलो में अभिषेक खोसला को रजत, 80 किलो से अधिक वर्ग में अर्जुन सिंह को रजत, लड़कियां (अंडर-14) के 45 किलो वर्ग में तनु ने स्वर्ण, लड़कों में दुषांत गुलिया ने कांस्य, लड़के (अंडर-11) के 25 किलो वर्ग में शिवांश वशिष्ठ ने रजत, 30 किलो में केशव ने भी रजत पदक प्राप्त किया।
कोच राकेश कुमार ने अमृतसर से वापस लौटने पर बताया कि उक्त चैम्पियनशिप में पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर से 120 के करीब सी.बी.एस.ई. स्कूलों के जूडो खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
पुलिस डी.ए.वी. स्कूल द्वारा जीते गए पदकों में 4 स्वर्ण, 2 रजत तथा 1 कांस्य पदक शामिल है। स्कूल के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के लिए पिं्रसीपल डा. रश्मि विज ने उन्हें और उनके कोच को बधाई दी।