Edited By Updated: 27 Apr, 2017 12:28 PM
दसूहा पुलिस को उस समय भागदौड़ पड़ गई जब टांडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एक व्यक्ति कुलदीप सिंह पुत्र बसीर निवासी कालमा चकमा देकर भाग जाने में सफल हो गया।
दसूहा (झावर): दसूहा पुलिस को उस समय भागदौड़ पड़ गई जब टांडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एक व्यक्ति कुलदीप सिंह पुत्र बसीर निवासी कालमा चकमा देकर भाग जाने में सफल हो गया। इस संबंधी पुलिस द्वारा डी.एस.पी. राजिन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सर्च आप्रेशन शुरू किया गया, जिसमें थाना प्रभारी दसूहा परमदीप सिंह, थाना प्रभारी टांडा तलविन्द्र सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज हरबंस सिंह व अन्य पुलिस फोर्स ने चीनी मिल रंधावा काम्प्लैक्स को घेर लिया क्योंकि यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग कर मिल में जा छिपा था।
डी.एस.पी. दसूहा राजिन्द्र शर्मा ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को संदेह के तौर पर पकडऩे हेतु इस आरोपी की मदद ली जा रही थी लेकिन वह पुलिस को गलत व्यक्ति की निशानदेही देकर भाग गया। उन्होंने बताया कि लगभग 2 घंटे के सर्च आप्रेशन दौरान पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह को दोबारा पकडऩे में सफलता हासिल की।