Edited By Updated: 08 Dec, 2016 10:42 PM
रेलवे स्टेशन के बाहर सोने वाले लोग को आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर और स्टाफ की तरफ से कंबल भेंट किए गए हैं....
जालंधर(सोनू महाजन): रेलवे स्टेशन के बाहर बेसहारा लोगों को आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर और स्टाफ की तरफ से कंबल भेंट किए गए हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए यह कंबल बांटे गए हैं। रोजाना स्टेशन के बाहर बेबस लोगों को सोने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गर्मी हो या ठंड, उन का यहां पक्का टिकाना होता है।
कंबल बांटने दौरान पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला, डिप्टी कमिश्नर हरजीत सिंह, ए.डी. सी.पी. वन जसबीर सिंह, ए.डी.सी.पी. रविन्दरपाल सिंह संधू, ए.सी.पी. दीपिका सिंह सहित कई पुलिस अफसर मौजूद थे।