Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 11:55 AM
मोगा पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक राजजीत सिंह के निर्देशों पर गलत तत्वों के अलावा अंधेकत्लों का सुराग लगाने तथा नशीले पदार्थों व भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 अंधेकत्लों का सुराग लगा कर भारी मात्रा में असला, नशीला...
मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक राजजीत सिंह के निर्देशों पर गलत तत्वों के अलावा अंधेकत्लों का सुराग लगाने तथा नशीले पदार्थों व भगौड़े आरोपियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 अंधेकत्लों का सुराग लगा कर भारी मात्रा में असला, नशीला पदार्थ, शराब व लाहन, लाखों रुपए मूल्य के चोरी के वाहन तथा अलग-अलग मामलों में 256 व्यक्तियों को काबू किया है।
एस.पी. (आई.) वजीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मोगा जिले में हुए 2 अंधेकत्लों का सुराग लगाया गया है। उन्होंने बताया कि गत 13 जून, 2017 को भटिंडा जिले के गांव बंगीरघु निवासी विकास कुमार को उसके साथियों द्वारा तेजधार हथियारों से गांव चडि़क के पुल के पास घायल कर दिया गया था, जिसकी बाद में सिविल अस्पताल मोगा में मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता हरीश कुमार पुत्र दीवान चंद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी साऊथ मोगा में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उक्त हत्या के मामले में शामिल कथित आरोपियों को काबू कर लिया है।
इसी तरह मोगा जिले के गांव फतेह उल्ला शाह में लवजीत सिंह तथा उसकी नन्ही बहन जैसमीन कौर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई थी। थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस द्वारा 17 मई, 2017 को सरवन सिंह पुत्र हरनाम सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद मृतक बच्चों के पिता शेर सिंह को उक्त मामले में नामजद कर काबू कर लिया था।
उन्होंने बताया कि मोगा पुलिस द्वारा एक्साइज एक्ट के तहत 172 मुकद्दमे दर्ज किए गए, जिसके तहत 178 कथित आरोपियों को काबू कर उनसे 1,17,214.500 लीटर शराब ठेका, 745.270 लीटर अवैध शराब, 5711 किलो लाहन तथा शराब की 2 चालू भट्ठियां पकड़ी गई हैं। एस.पी.आई. ने कहा कि मोगा पुलिस ने अब तक अलग-अलग बोरों के 22 असलों सहित कारतूस बरामद किए हैं, जिनमें 4 रिवाल्वर 32 बोर, 14 पिस्टल, 1 राइफल 315 बोर, तीन 12 बोर गन, कारतूस 117, खाली कारतूस 1, मैगजीन 8, 7.62 एम.एम. का कारतूस 1, 1 ब्रिज ब्लॉक शामिल है।