गणतंत्र दिवस व चुनावों के मद्देनजर GRP ने चलाया सर्च अभियान

Edited By Updated: 24 Jan, 2017 09:37 AM

police campaign republic day

गणतंत्र दिवस व आगामी दिनों में आ रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए जी.आर.पी. द्वारा यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए स्थानीय स्टेशन

लुधियाना: गणतंत्र दिवस व आगामी दिनों में आ रहे विधानसभा चुनावों को देखते हुए जी.आर.पी. द्वारा यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए स्थानीय स्टेशन पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस व चुनावों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर नुकेल कसने व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) के डी.एस.पी. मक्खन सिंह, थाना जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. इन्द्रजीत सिंह, सी.आई.ए. प्रभारी बलबीर सिंह घुमन ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ प्लेटफार्मों व रेलवे परिसर में तलाशी अभियान चलाया।

डी.एस.पी. मक्खन सिंह ने यात्रियों को किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने व मोबाइल फोन, खिलौना, बैग व अन्य लावारिस सामान या किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही तुरंत नजदीक तैनात सुरक्षाकर्मी या पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करने की अपील की। उन्होंने एस.एच.ओ. इन्द्रजीत व सी.आई. प्रभारी बलबीर सिंह को घुमन को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी तैनात कर कड़ी निगरानी करने के लिए कहा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!