Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 02:01 PM
धियाणा में आर.एस.एस. नेता रवीन्द्र गोसाईं की दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने की घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इन वारदातों को...
नवांशहर:लुधियाणा में आर.एस.एस. नेता रवीन्द्र गोसाईं की दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने की घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इन वारदातों को अंजाम देकर पंजाब में अमन शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस को जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए ताकि सच सामने आ सके। गौरतलब है की कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा विशेष तोर पर नवांशहर में पंचायती रेस्ट हॉऊस पहुंचे। वहां उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से गॉर्ड आफ ओनर दिया गया।