रेंज रोवर गाडी में सड़कों पर घूमता था ये लड़का ,खुद को बताता था राहुल गांधी का पीए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 02:46 PM

police arrested fraud vip boy

जीरकपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अपने आप को वी.वी.आई.पी. दिखाकर घूमने वाले एक व्यक्ति और उसके 4  सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है।

मोहालीः खुद को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पी.ए. बताने वाले शख्स को पुलिस ने एक होटल से गिरफ्तार किया है। 

 

जानकारी के अनुसार जीरकपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अपने आप को वी.वी.आई.पी. दिखाकर घूमने वाले एक व्यक्ति और उसके 4  सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सुचना मिली थी कि परमिंदर सिंह तूर नाम का व्यक्ति अपने 4  सुरक्षा गार्डों  के साथ  अपने आप को वी.वी.आई.पी. बता जीरकपुर इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही एक होटल में छापा मारकर इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस ने इनके कब्ज़े से एक रेंज रोवर गाडी कीमत करीब सवा करोड़ रुपए, एक स्कोर्पियों गाडी जिसपर लाल बत्ती फ्लैशर और हूटर लगा हुआ था , 4 रिवाल्वर, वाकी टाकी सेट और विदेशी करंसी कीमत करीब चार लाख रुपए बरामद किए। जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया।  अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर भेज दिया।

 

 हैरानी की बात है कि परमिंदर सिंह तूर नामक व्यक्ति जो के ए.टी.एस. सोसाईटी डेरा बस्सी का रहने वाला है, अपनी काले शीशे वाली महंगी रेंज रोवर गाडी में अाता-जाता था। उसने अपनी एक स्कोर्पियो गाड़ी जिस पर  पुलिस जैसी फ्लैशर लाईट और हूटर लगाया हुआ था को 4 सुरक्षा गार्डों जो हथियारों से लैंस होकर इसके साथ चलते थे। जीरकपुर थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया के गुप्त सुचना के आधार पर इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया।
 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!