Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 12:13 PM
थाना रामबाग की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दम्पति को गिरफ्तार किया है। इनमें स्वर्ण सिंह उर्फ राजबीर सिंह व उसकी पत्नी विशाली निवासी बोहलिया शामिल हैं।
अमृतसर(संजीव): थाना रामबाग की पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दम्पति को गिरफ्तार किया है। इनमें स्वर्ण सिंह उर्फ राजबीर सिंह व उसकी पत्नी विशाली निवासी बोहलिया शामिल हैं।
पुलिस ने उक्त दम्पति के कब्जे से चोरी किए गए 8 मोबाइल फोन व सोने के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर अदालत के निर्देशों पर स्वर्ण सिंह को तो पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि उसकी पत्नी विशाली को ज्यूडीशियल रिमांड में भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में उक्त दम्पति ने माना कि उन्होंने बस स्टैंड अमृतसर के समीप से एक महिला सुदीपता मैती जैन से पर्स छीना था और स्वर्ण सिंह ने सरेअंजाम दी गई अन्य वारदातों के भी खुलासे किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।