Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 10:03 AM
थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने एक गैंगस्टर को पनाह देने वाली महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
बटाला(सैंडी): थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने एक गैंगस्टर को पनाह देने वाली महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जानकारी देते हुए थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां के एस.एच.ओ. कुलवंत सिंह और एडिशनल एस.एच.ओ. राम सिंह ने बताया कि विभिन्न केसों में होशियारपुर जेल में बंद कैदी हरविन्द्र सिंह को 12-6-17 को बटाला में पेशी भुगतने के लिए लाया गया था। उसको कुछ अज्ञात व्यक्ति पिस्तौल के बल पर छुड़वा कर ले गए थे। उक्त कैदी को मनदीप कौर ने अपने घर में पनाह दी थी। एस.एच.ओ. ने बताया कि उक्त महिला के गैंगस्टर के साथ अवैध संबंध थे जिसको मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।