Edited By Updated: 25 Feb, 2017 11:10 AM
थाना नम्बर 1 की पुलिस ने 10 ग्राम हैरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
जालंधर(प्रीत, सुधीर): थाना नम्बर 1 की पुलिस ने 10 ग्राम हैरोइन सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भगत सिंह कालोनी के निकट नाकाबंदी दौरान सुखविन्द्र सिंह उर्फ मंगा वासी गुरु रामदास नगर, नागरा रोड को गिरफ्तार कर उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।