Edited By Updated: 28 Feb, 2017 02:52 PM
हमारे समाज में दहेज लोभियों की कोई कमी नहीं है।यही कारण है कि अकसर दहेज लोभी पूरी रिश्तेदारी के सामने वधू पक्ष का तमाशा बना देते है। कुछ ऐसा ही हुआ मुकेरियां में यहां दूल्हा दुल्हन को डोली वाली कार में इसलिए छोड़कर चला गया क्योंकि वधू पक्ष ने दहेज...
होशियारपुर(अश्विनी): हमारे समाज में दहेज लोभियों की कोई कमी नहीं है।यही कारण है कि अकसर दहेज लोभी पूरी रिश्तेदारी के सामने वधू पक्ष का तमाशा बना देते है। कुछ ऐसा ही हुआ मुकेरियां में यहां दूल्हा दुल्हन को डोली वाली कार में इसलिए छोड़कर चला गया क्योंकि वधू पक्ष ने दहेज की मांग को पूरा नहीं किया था। थाना मुकेरियां की पुलिस ने इस मामले में फरार होने वाले दूल्हे तरनजीत सिंह, उसके पिता रविंद्र सिंह उर्फ सीरा, मां तेजिंद्र कौर, मामा पप्पी तथा एक अन्य व्यक्ति मनप्रीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र रूप लाल निवासी गांव नंगल लुबाना के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
दुल्हन के पिता सुभाष चंद्र ने बताया कि वह मूल रूप में गांव रकड़ी के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले ही फतेहगढ़ साहिब आ कर सैटल हुए हैं। 6 माह पहले उनकी बेटी की सगाई इटली से आए तरणजीत सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी बराड़ कालोनी, हाजीपुर के साथ हुई थी। लड़के वालों ने सगाई में भी उनके 2लाख यह कह कर खर्च करवा दिए थे कि वह एन.आर.आई. है । कार्यक्रम बढ़िया ढंग से होना चाहिए। इसके बाद विवाह की तारीख निकाली गई। विवाह से एक दिन पहले लड़के की मां का फोन आया कि उनको दहेज में कार और नकदी चाहिए।
इसके बाद लड़की वाले कुछ रिश्तेदारों के साथ लड़के के परिवार के साथ बातचीत करने पहुंचे। तब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। अगले दिन दूल्हे वाले बारात लेकर श्री गुरद्वारा साहिब बागोवाल, तलवाड़ा पहुंचे। फेरों के बाद वर पक्ष ने पैलेस जाने से इंकार करते कहा कि विवाह उनकी मर्जी मुताबिक नहीं हुआ है। अचानक दूल्हे के परिवार ने मांग की कि दाज में लग्जरी गाड़ी और कैश लिए बिना वह दुल्हन को नहीं लेकर जाएंगे जबकि दूल्हा -दुल्हन कार में बैठे थे। मौका देख दूल्हा तरनजीत सिंह दुल्हन को कार में छोड़कर फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिवार सहित दूल्हे को काबू कर लिया।