Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 10:09 AM
जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान नशीले पदार्थों का धंधा करने के आरोप में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
अमृतसर (संजीव): जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी के दौरान नशीले पदार्थों का धंधा करने के आरोप में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
इनमें थाना छहर्टा की पुलिस ने बलविन्द्र कुमार निवासी अर्जुन नगर से 90 बोतलें शराब, थाना गेट हकीमां की पुलिस ने बजविन्द्र सिंह निवासी अजनाला से 1 ग्राम हैरोइन, थाना राजासांसी की पुलिस ने दिलजान सिंह से 70 बोतलें शराब बरामद की जबकि उसका साथी बलकार सिंह पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।
इसी तरह थाना रमदास की पुलिस ने काला सिंह निवासी दरिया मुसा से एक चालू भ_ी, 50 किलो लाहन व 7500 एम.एल. शराब बरामद की। साहिब सिंह निवासी दरिया मुसा से एक चालू भट्ठी, 50 किलो लाहन व 7500 एम.एल. शराब बरामद की। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।