Edited By Updated: 25 Feb, 2017 02:35 PM
बिहार से नशे की सप्लाई देने आए 2 दोस्तों को सी.आई.ए-1 की पुलिस ने सूचना के आधार पर आज 4 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं.-5 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
लुधियाना (ऋषि): बिहार से नशे की सप्लाई देने आए 2 दोस्तों को सी.आई.ए-1 की पुलिस ने सूचना के आधार पर आज 4 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं.-5 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
ए.सी.पी. क्राइम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान अरुण पासवान व नीरज पासवान निवासी बिहार के रूप में हुई है। दोनों आपस में गहरे दोस्त हैं और एक ही गांव के रहने वाले हैं। उनकी पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि उक्त आरोपी महानगर में अफीम की सप्लाई देने आए हैं। इस पर उन्होंने रेड कर बस स्टैंड के नजदीक से तब गिरफ्तार कर लिया, जब वे पैदल नशे की सप्लाई देने जा रहे थे। जांच के दौरान सामने आया कि अरुण कुमार पहले भी नशे की सप्लाई देने एक बार लुधियाना आ चुका है।