Edited By Updated: 22 Jan, 2017 09:47 AM
थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 70 ग्राम चरस सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। ए.सी.पी. वैस्ट मनजीत सिंह ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. गोविन्द्र कुमार के नेतृत्व में ए.एस.आई. मंगल सिंह ने लक्की रौला पुत्र सुभाष कुमार वासी किशनपुरा को...
जालंधर(प्रीत): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने 70 ग्राम चरस सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। ए.सी.पी. वैस्ट मनजीत सिंह ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. गोविन्द्र कुमार के नेतृत्व में ए.एस.आई. मंगल सिंह ने लक्की रौला पुत्र सुभाष कुमार वासी किशनपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर लक्की के खिलाफ पहले भी तस्करी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया गया है।