ए.टी.एम. से तोड़-फोड़ करने वाला काबू

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Aug, 2017 12:14 PM

police arrest atm robber

मोगा पुलिस ने प्रताप रोड पर लगे आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के ए.टी.एम. से तोड़-फोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास करने वाले युवक को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

मोगा(आजाद): मोगा पुलिस ने प्रताप रोड पर लगे आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के ए.टी.एम. से तोड़-फोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास करने वाले युवक को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कथित आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।    

आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के ए.टी.एम. पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड पूर्व फौजी लखवीर सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी गांव साहोके ने कहा कि वह 4 माह से उक्त ए.टी.एम. पर तैनात है। उसके साथ एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड भी है। सायं 6 से रात 10 बजे तक ए.टी.एम. में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होता। गत रात सवा 9 बजे के करीब ए.टी.एम. में एक अज्ञात युवक घुसा और वह अपने साथ लाए औजारों से ए.टी.एम. तोडने का प्रयास करने लगा। 

इसी दौरान उसका भाई, जो तेल फैक्टरी में काम करता है, ए.टी.एम. पर आया और उसने देखा कि एक युवक ए.टी.एम. से तोड़-फोड़ कर रहा है। जैसे ही उसने उसे रोका तो युवक घबरा गया और अपने मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गया। इसके बाद उसने मुझे सूचित किया तो वह भी वहां पहुंच गया। उसने बैंक मैनेजर अमरजीत सिंह के अलावा अपने सिक्योरिटी अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर डी.एस.पी. सिटी गोबिंद्र सिंह, थाना सिटी साऊथ के प्रभारी दिलबाग सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मचारी वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हुई घटना
डी.एस.पी. सिटी ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला तो युवक का चेहरा सामने आने पर उसकी तलाश शुरू की गई तो पता चला कि उक्त युवक हरफूल फूला सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव डरोलीभाई है। 

इस पर पुलिस पार्टी ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया। घटना के समय प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल व औजार भी कब्जे में ले लिया गया। थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि कथित आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ थाना सिटी साऊथ में मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!