पी.ओ. स्टाफ ने 2 भगौड़े किए गिरफ्तार, 2 ट्रेस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 10:54 AM

police arrest accused

पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार और 2 को ट्रेस किया है। इनमें से पहले केस में घनैया निवासी राजस्थान हाल निवासी मेन बाजार फ्लोर जिला जालंधर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सनौर में 2 अगस्त...

पटियाला(बलजिन्द्र): पी.ओ. स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद के नेतृत्व में 2 भगौड़ों को गिरफ्तार और 2 को ट्रेस किया है। इनमें से पहले केस में घनैया निवासी राजस्थान हाल निवासी मेन बाजार फ्लोर जिला जालंधर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना सनौर में 2 अगस्त 2015 को धारा 406, 420 और 120 बी आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज है। 

घनैया को अदालत ने कानूनी प्रक्रिया के बाद 2 जुलाई 2016 को पी.ओ. करार दिया था। दूसरे केस में प्रकाश सिंह निवासी बोलड़ कलां जिला पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश सिंह के खिलाफ थाना सनौर में 21 दिसम्बर 2008 को धारा 342, 323 और 34 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। प्रकाश सिंह को अदालत ने 22 सितम्बर 2017 को पी.ओ. करार दिया था। 

इसी तरह 2 केस जो ट्रेस किए गए हैं, उनमें सुरिंद्र कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी घुम्मन नगर सरङ्क्षहद रोड पटियाला, जिसके खिलाफ थाना शंभू में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज है। उसको अदालत ने 31 अक्तूबर 2014 को पी.ओ. करार दे दिया था। सुरिंद्र कुमार की 2 जून 2014 को मौत हो चुकी है। पी.ओ. स्टाफ ने मौत का सर्र्टीफिकेट लगाकर इस केस को ट्रेस केस में डाल दिया है। 
इसी तरह सुखविंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव मंजाकलां जिला पटियाला को ट्रेस कर लिया गया है।

सुखविंद्र सिंह के खिलाफ सिटी नया शहर थानों में 29 जनवरी 2009 को 279, 337, 338, 304ए,427 आई.पी.सी. के अंतर्गत केस दर्ज है। इस को अदालत ने 19 जुलाई 2012 को पी.ओ. करार दिया था। सुखविंद्र सिंह की 2 जून 2014 को मौत हो चुकी है। उसे भी ट्रेस केस में डाल दिया है। उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार करने और ट्रेस करने में हवलदार जसपाल सिंह, हवलदार सुरजीत सिंह, हवलदार सुखविंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!