Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 09:58 AM
जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई नाकाबंदी के दौरान हैरोइन का धंधा करने के आरोप में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
अमृतसर(संजीव): जिला पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में की गई नाकाबंदी के दौरान हैरोइन का धंधा करने के आरोप में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
इनमें थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे मोटरसाइकिल सवार हरजीत सिंह निवासी मकबूलपुरा व उसके साथ गुरजीत सिंह निवासी जवाहर नगर को जांच के लिए रोका। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह थाना छहर्टा की पुलिस ने नाके के दौरान बलजीत सिंह निवासी गुरु की वडाली व सुखजीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।