Edited By Updated: 30 Mar, 2017 11:54 AM
पुलिस ने विभिन्न जगहों से गांजे व अवैध शराब बरामद कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है।
भटिंडा(विजय): पुलिस ने विभिन्न जगहों से गांजे व अवैध शराब बरामद कर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है। जानकारी के अनुसार थाना कैनाल कालोनी के सहायक थानेदार अंग्रेज सिंह ने सूचना के आधार पर अमरपुरा बस्ती से एक महिला मंगो को गिरफ्तार कर उससे 180 ग्राम गाजा बरामद किया है। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में थाना थर्मल पुलिस के सहायक थानेदार गुरमेल सिंह ने नाकाबंदी दौरान बीबी वाला चौक में शक के आधार पर दीपक जिंदल निवासी भटिंडा को गिरफ्तार कर उससे 9 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इसी तरह थाना सदर के हवलदार कुलविंद्र सिंह ने बीड़ तलाब से मङ्क्षहद्र सिंह को गिरफ्तार कर उससे 9 बोतल अवैध शराब और थाना तलवंडी साबो के हवलदार बलदेव सिंह ने गश्त दौरान छोटा सिंह को गिरफ्तार कर उसके ठिकाने से 24 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का की बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जमानत पर रिहा कर दिया है।