लुटेरा गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

Edited By Updated: 26 Mar, 2017 12:23 PM

police arrest 2robbers

फिरोजपुर छावनी की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को 800 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. रणजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को पुलिस द्वारा फिरोजपुर की अदालत में...

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर छावनी की पुलिस ने एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर रणजीत सिंह के नेतृत्व में लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को 800 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. रणजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को पुलिस द्वारा फिरोजपुर की अदालत में पेश किया है और अदालत द्वारा एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने पर पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि थाना फिरोजपुर छावनी की पुलिस चुंगी नंबर 7 से श्मशानघाट रोड की ओर गश्त के दौरान शकी व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी तब पुलिस ने शक के आधार पर 2 व्यक्तियों को काबू करके जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 400-400 नशीली गोलियां बरामद हुईं और पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्तियों ने पुलिस को अपना नाम तरसेम सिंह पुत्र सुखदेव सिंह और सुखदेव सिंह उर्फ देबू पुत्र सोना सिंह बताया।

इंस्पैक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान फिरोजपुर छावनी की पुलिस के सामने पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने माना कि कुछ दिन पहले डिप्टी कमिश्रर फिरोजपुर की कोठी से सारागढ़ी गुरुद्वारा वाली सड़क पर उन्होंने एक फौजी के साथ जा रही उसकी पत्नी से पर्स छीना था। एस.एच.ओ. रणजीत सिंह ने बताया कि फौजी जवान की पत्नी के हाथ से छीने पर्स में करीब सवा लाख रुपए की कीमत के सोने के जेवरात और मोबाइल फोन आदि था। पुलिस पार्टी ने पकड़े गए कथित लुटेरों से वे सोने के जेवरात और मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिया है और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!